Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

PM Surya Ghar योजना के तहत बैंक से लोन कैसे प्राप्त करें

By Brala Vijendra

Published on:

PM Surya Ghar योजना के तहत बैंक से लोन कैसे प्राप्त करें: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत, केंद्र सरकार सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसके लिए, आपके घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम होना आवश्यक है, तभी आप सब्सिडी और मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपके पास सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना के लिए पर्याप्त धन नहीं है, तो ऐसे में आप SBI बैंक द्वारा प्रारंभ की गई नई योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ऋण, के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप SBI बैंक से ऋण लेकर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना कर सकते हैं।

PM Surya Ghar
PM Surya Ghar

 

PM Surya Ghar योजना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अन्तर्गत, भारतवर्ष के एक करोड़ परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

यह महत्वपूर्ण घोषणा मोदी जी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से की है। पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना के तहत पहचानी गई परिवारों को प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।

SBI ने पीएम सूर्य घर योजना के लिए लोन सुविधा शुरू की

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए, आपके घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित होना चाहिए। यदि आपके पास सोलर रूफटॉप स्थापित करने के लिए पर्याप्त धन नहीं है, तो ऐसे में देश के सबसे बड़े सेक्टर के बैंक, एसबीआई, द्वारा ऋण योजना की सुविधा प्रदान की गई है। आप एसबीआई बैंक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई बैंक द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ऋण प्रदान करने के लिए आय की मानदंड निर्धारित किया गया है, जो किलोवाट के आधार पर है।

PM Surya Ghar योजना पात्रता

  1. इस योजना के अंतर्गत, एसबीआई बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए, 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना के लिए आय की कोई निर्धारित पात्रता नहीं है।
  2. वहीं, 3 किलोवाट से 10 किलोवाट क्षमता वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना के लिए, आवेदक की वार्षिक आय ₹300000 या उससे अधिक होनी चाहिए।
  3. भारत के किसी भी नागरिक जो सोलर पैनल स्थापित करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
  4. आवेदक को किसी भी बैंक द्वारा डिफॉल्टर माना नहीं जाना चाहिए।
  5. आवेदक के घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान होना चाहिए।
  6. आवेदक का सिविल स्कोर 680 से अधिक होना चाहिए।

PM Surya Ghar योजना राशि और ब्याज

3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना के लिए, आप ₹200000 तक का ऋण ले सकते हैं, जिसकी वार्षिक ब्याज दर 7% होगी। वहीं, 3 किलोवाट से 10 किलोवाट क्षमता वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना के लिए, आप ₹6 लाख तक का ऋण ले सकते हैं, जिसकी वार्षिक ब्याज दर 10.15% होगी। इस योजना की ब्याज दर सिविल स्कोर के आधार पर कम या अधिक हो सकती है।

PM Surya Ghar योजना दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. बिजली बिल
  3. बैंक खाता
  4. राशन कार्ड
  5. मोबाइल नंबर

PM Surya Ghar योजना बैंक से लोन कैसे प्राप्त करें

प्रधानमंत्री सूर्यघर  योजना के तहत, एसबीआई बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए, आपको सबसे पहले अपनी निकटतम बैंक शाखा में जाना होगा। वहां से आपको प्रधानमंत्री सूर्य घर ऋण योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। अब आपको आवेदन पत्र में अनुरोधित जानकारी भरनी होगी। उसके बाद, आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके, उसी एसबीआई बैंक शाखा में आवेदन पत्र जमा करना होगा। इस प्रकार, आप प्रधानमंत्री सूर्यगढ़ सूर्य घर योजना के तहत एसबीआई बैंक से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।


Join WhatsApp Group

Join Now


Join Telegram Group

Join Now

 

Related Post

RRC SECR Apprentice Recruitment 2026

Published On:

AI Training Scholarship Yojana 2026

Published On:

Rajasthan Ekal Dwiputri Scheme 2026

Published On:

CCRT Scholarship Form 2026-27

Published On:

Haryana Water Tank Subsidy Yojana 2026

Published On:

Haryana Pink Rapido Yojana Form 2026

Published On: