Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

हरियाणा के इन जिलों के किसानों को मिली करोड़ों की बीमा राशि, देखें पूरी लिस्ट

By Brala Vijendra

Published on:

हरियाणा के इन जिलों के किसानों को मिली करोड़ों की बीमा राशि, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने कहा कि खरीफ 2023 के दौरान कपास की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसानों को 65 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसके साथ-साथ, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए सब्सिडी के रूप में 101 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे गए हैं।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि क्लस्टर-2 के सात जिलों (अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़ और सोनीपत) में खरीफ 2023 के दौरान कपास की फसल को नुकसान हुआ था। इनमें प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा फसल सुरक्षा योजना लागू की गई थी। वर्तमान में लगभग 15314 पात्र किसानों के खातों में सीधे तौर पर 65 करोड़ रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में गई है।

Namo Drone Lakhpati Didi Scheme 2024
Lakhpati Didi Yojana 2025: ड्रोन पायलट को 15,000 व सह-पायलट को 10,000 रुपये का मानदेय मिलेगा

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 के लिए क्लस्टर-1 में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमा किया जा रहा है तथा क्लस्टर-2 में एचडीएफसी एर्गो तथा क्लस्टर-3 में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को फसलों का बीमा करने के लिए चुना गया है।

कंवर पाल ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पिछले कई वर्षों से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिसके तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान में कृषि मशीनरी की खरीद के लिए 101 करोड़ रुपये की राशि सब्सिडी के रूप में सीधे किसानों के खातों में जमा करवाई गई है।

Haryana Assembly Election 2024 Announcement: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा, पूरी जानकारी देखें

इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों की खरीद पर अनुदान के लिए राज्य सरकार द्वारा विभाग की वेबसाइट पर 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो किसान उक्त योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि यदि किसान केसीसी में पंजीकृत फसल को बदलकर कोई अन्य फसल बोते हैं तो वे इसकी सूचना अपनी संबंधित बैंक शाखा को दें ताकि सही फसल का बीमा किया जा सके और किसानों को समय पर दावा राशि दी जा सके।

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, फसलों के लिए 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस राशि जारी

इसके अलावा, जिन किसानों ने बैंकों से फसल ऋण नहीं लिया है, वे सभी सीएससी केंद्रों पर जाकर अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं और जो किसान स्वयं अपनी फसलों का बीमा कराना चाहते हैं, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

हरियाणा के इन जिलों के किसानों को मिली करोड़ों की बीमा राशि, देखें पूरी लिस्ट