जन्म प्रमाण पत्र अपडेट स्वयंसत्यापित-घोषणा-पत्र डाउनलोड करें:- यहाँ आपको “जन्म प्रमाण पत्र अपडेट के लिए स्व-घोषणा पत्र” डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। यह दस्तावेज़ तब आवश्यक होता है जब आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में कोई जानकारी (जैसे नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, पता आदि) संशोधित या अपडेट करना चाहते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में क्या बदलाव किये जा सकते हैं
- बच्चे का नाम बदल सकते हैं.
- बच्चे के माता-पिता का नाम बदल सकते हैं.
- आप जन्म प्रमाण पत्र में दिए गए पते को बदल सकते हैं
- आप जन्मतिथि बदल सकते हैं {यह केवल एक दिन आगे या एक दिन पीछे किया जा सकता है }
जन्म प्रमाणपत्र सुधार दस्तावेज़ क्या आवश्यक है
- जन्म या प्रमाण पत्र.
- माता-पिता के दो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट।
- दो पड़ोसियों का आधार कार्ड
- बच्चे का स्कूल रिकॉर्ड, या कोई स्कूल प्रमाणपत्र
- जिस बच्चे का जन्म बदला जा रहा है उसके अलावा अन्य बच्चे का स्कूल प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र
- आवेदन और शपथ पत्र