Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार: महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

By Brala Vijendra

Published on:

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार: महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: हरियाणा राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के तहत विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पुरस्कारों की सूची और राशि

क्रम सं.पुरस्कार के नामपुरस्कार की राशि
1.इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार1,50,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
2.कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार1,00,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
3.बहन को देवी पंचायती राज पुरस्कार1,00,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
4.लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड51,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
5.ए. एन. एम. नर्स/महिला एम. पी. डब्लयू (2 पुरस्कार)21,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
6.महिला खिलाडी21,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
7.सरकारी कर्मचारी (2 पुरस्कार)21,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
8.सामाजिक कार्यकर्ता (2 पुरस्कार)21,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
9.महिला उद्यमी (2 पुरस्कार)21,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र
10.साक्षर महिला समूह (2 पुरस्कार)21,000/- रूपये और प्रशस्ति पत्र

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इन पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2024 है। आवेदन पत्र में सम्पूर्ण बायोडाटा और किए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ उपायुक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, कमरा न. 63, द्वितीय तल, मिनी सचिवालय फतेहाबाद के कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

पात्रता और शर्तें

पात्रता और शर्तों की जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wcdhrv.gov.in पर जाएँ। आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात्, जिला स्तरीय सिफारिशी समिति द्वारा नामांकनों की समीक्षा की जाएगी और निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा को 27 दिसंबर 2024 तक भेजा जाएगा।

महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर

यह पुरस्कार योजना राज्य की उन महिलाओं को प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहे वह शिक्षा, खेल, उद्यमिता या सामाजिक कार्य हो, हरियाणा सरकार महिलाओं के योगदान को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार
हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार

Related Post

HSSC CET Group D All Free Mock Test 2026

Published On:

UP Anganwadi Recruitment 2026

Published On:

ISRO ISTRAC Recruitment 2026

Published On:

Banaras Hindu University Recruitment 2026

Published On:

JC Bose University Faridabad Vacacny 2026

Published On:
📱 1 Join Group
📱
Allcityjob.com
ताज़ा सरकारी नौकरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel Join करें 👇
📱 Join WhatsApp Channel