Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

PM SHRI JNV Recruitment 2026

By Brala Vijendra

Published on:

PM SHRI JNV Recruitment 2026: PM SHRI जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत योगा इंस्ट्रक्टर, स्पोर्ट्स कोच, ATL फैसिलिटेटर, आर्ट एंड कल्चर (डांस एवं इंस्ट्रूमेंट) तथा सेल्फ डिफेंस कोच के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक PM SHRI जवाहर नवोदय विद्यालय, फारौर, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है तथा उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू एवं पर्सनल इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत Yoga Instructor, Sports Coach, ATL Facilitator, Art & Culture (Dance), Art & Culture (Instrument) तथा Self-Defense Coach के पदों पर भर्ती की जाएगी। महिला उम्मीदवारों को सेल्फ डिफेंस कोच पद पर प्राथमिकता दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

योगा इंस्ट्रक्टर पद के लिए योग में डिग्री या डिप्लोमा, स्पोर्ट्स कोच के लिए B.P.Ed./M.P.Ed., ATL फैसिलिटेटर के लिए B.E./B.Tech./M.Sc. तथा आर्ट एवं कल्चर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में योग्यता एवं अनुभव आवश्यक है। सेल्फ डिफेंस कोच पद के लिए कराटे, ताइक्वांडो, जूडो या अन्य मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इतना मिलेगा मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹12,500 से ₹30,000 प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा। ATL फैसिलिटेटर पद के लिए अधिकतम ₹30,000 प्रति माह तक वेतन निर्धारित किया गया है।

इंटरव्यू में साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक तालिकाएं, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी साथ लेकर उपस्थित होना होगा।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बिना लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू के माध्यम से शिक्षण एवं प्रशिक्षण क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

Notification

📱 1 Join Group
📱
Allcityjob.com
ताज़ा सरकारी नौकरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel Join करें 👇
📱 Join WhatsApp Channel