Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Shri Darshan Lal Jain Award 2025

By Brala Vijendra

Published on:

Shri Darshan Lal Jain Award 2025

Shri Darshan Lal Jain Award 2025:हरियाणा सरकार ने दिनांक 20 मई, 2022 को जारी अधिसूचना के माध्यम से एक नया पुरस्कार प्रारंभ किया है, जो हरियाणा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् श्री दर्शन लाल जैन के नाम पर आधारित है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को मान्यता देने हेतु प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जैसे जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, विभिन्न प्रकार के कचरे का प्रबंधन, आम जनमानस में पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता उत्पन्न करना आदि।

Shri Darshan Lal Jain Award 2025 पुरस्कार राशी

चयन समिति द्वारा चयनित दो प्रतिभागियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹3,00,000/- (रुपये तीन लाख मात्र) एवं द्वितीय पुरस्कार ₹1,00,000/- (रुपये एक लाख मात्र) की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Shri Darshan Lal Jain Award 2025 पात्रता

इस पुरस्कार हेतु पात्रता रखने वाले क्षेत्र होंगे संगठन / संस्थान, सरकारी विभाग, व्यक्तिगत स्तर पर कार्यरत व्यक्ति, गैर-सरकारी संगठन (NGOs), विद्यालय, महाविद्यालय, निजी संस्थाएं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीये एवं अनुकरणीय कार्य किए हों।

Shri Darshan Lal Jain Award 2025 उद्देश्य

जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, विभिन्न प्रकार के कचरे का प्रबंधन, आम जनमानस में पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता उत्पन्न करना आदि।

Shri Darshan Lal Jain Award 2025 आवेदन कैसे करें

हरियाणा सरकार का पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अधिसूचना दिनांक 20 मई, 2022 (जो विभाग की वेबसाइट http://www.harenvironment.gov.in पर उपलब्ध है) में दिए गए निर्धारित प्रारूप (अनुबंधक-1) में “दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार” हेतु नामांकन आमंत्रित कर रहा है। नामांकन निदेशक, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बेज नं. 55-58, दूसरी मंजिल, सेक्टर-2, पंचकूला, हरियाणा के कार्यालय में हार्ड कॉपी (हस्तचालित / डाक द्वारा) अथवा ईमेल (environment@hry.nic.in) के माध्यम से दिनांक 30.06.2025 शाम 5.00 बजे तक पहुँचना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://www.harenvironment.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Notification

Related Post

HSSC CET Group D All Free Mock Test 2026

Published On:

UP Anganwadi Recruitment 2026

Published On:

ISRO ISTRAC Recruitment 2026

Published On:

Banaras Hindu University Recruitment 2026

Published On:

JC Bose University Faridabad Vacacny 2026

Published On:
📱 1 Join Group
📱
Allcityjob.com
ताज़ा सरकारी नौकरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel Join करें 👇
📱 Join WhatsApp Channel