AIIMS Patna Faculty Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (AIIMS Patna) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी संस्थान है। संस्था ने विज्ञापन संख्या 2026/1, दिनांक 20.03.2026 के तहत विभिन्न विभागों में संकाय पदों पर प्रत्यक्ष (सीधी) भर्ती हेतु Online आवेदन आमंत्रित किए हैं।
📌 पद का नाम और कुल वैकेंसी
इस भर्ती में कुल 86 पद उपलब्ध हैं जो Group ‘A’ श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। Professor के 20 पद, Additional Professor के 5 पद और Assistant Professor के 61 पद हैं।
📊 विभागवार पद विवरण
Assistant Professor पदों के विभाग:
एनेस्थिसियोलॉजी-2, एनाटॉमी-1, बायोकेमेस्ट्री-1, बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी-3, कार्डियोलॉजी-2, कार्डियोथोरेसिस सर्जरी-5, कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसीन-1, डर्माटोलॉजी-2, एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म-4, ईएनटी-4, गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी-2, जेनरल मेडिसीन-2, जेनरल सर्जरी-1, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन-1, मेडिकल ऑन्कोलॉजी/हेमाटोलॉजी-4, माइक्रोबायोलॉजी-2, नियोनेटोलॉजी-1, नेफ्रोलॉजी-2, न्यूरोलॉजी-2, न्यूरोसर्जरी-2, न्यूक्लियर मेडिसीन-4, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी-2, ऑप्थल्मोलॉजी-1, ऑर्थोपेडिक्स-2, पेडियाट्रिक्स सर्जरी-1, पेडियाट्रिक्स-1, पैथोलॉजी/लैब मेडिसीन-2, फार्माकोलॉजी-1, फिजिकल मेडिसीन एंड रिहैबिलिटेशन-0, फिजियोलॉजी-2, साइकेट्री-3, पल्मोनरी मेडिसीन-2, रेडियोडायग्नोसिस-4, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी-4, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी-4, ट्रांसफ्यूजन मेडिसीन एंड ब्लड बैंक-2, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसीन-2, यूरोलॉजी-2
⚠️ पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है।
🎓 शैक्षणिक योग्यता
- Professor: संबंधित विशेषज्ञता में MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh की डिग्री आवश्यक है। Broad Specialty में PG के बाद 14 वर्ष और Super Specialty में 11-12 वर्ष का Teaching/Research अनुभव होना अनिवार्य है।
- Additional Professor: संबंधित विशेषज्ञता में MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh की डिग्री जरूरी है। Broad Specialty में PG के बाद 10 वर्ष और Super Specialty में 7-8 वर्ष का Teaching/Research अनुभव आवश्यक है।
- Assistant Professor: संबंधित विशेषज्ञता में MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh की डिग्री अनिवार्य है। Broad Specialty में PG के बाद 3 वर्ष और Super Specialty में 0-1 वर्ष का Teaching/Research अनुभव होना चाहिए।
👤 आयु सीमा
- सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है जो 4 मई 2026 के आधार पर मानी जाएगी।
आयु में छूट: - SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष, Central Government कर्मचारियों को 5 वर्ष और Ex-Servicemen को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु छूट के बाद भी अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
💰 वेतनमान
- Professor को 7वें वेतन आयोग के Level-14A के अनुसार ₹1,68,900 से ₹2,20,400 प्रति माह और अतिरिक्त NPA मिलेगा।
- Additional Professor को Level-13A2+ के अनुसार ₹1,48,200 से ₹2,11,400 प्रति माह और NPA मिलेगा।
- Assistant Professor को Level-12 के अनुसार ₹1,01,500 से ₹1,67,400 प्रति माह और NPA मिलेगा।
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
Online आवेदन शुरू होने की तिथि 20 मार्च 2026 है। आवेदन की अंतिम तिथि (Cut-off Date) 04 मई 2026 है। आयु, योग्यता और अनुभव की गणना भी 4 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।
💳 आवेदन शुल्क
General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹2,000 आवेदन शुल्क निर्धारित है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1,200 शुल्क देना होगा। PwBD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। शुल्क का भुगतान Online Payment Gateway के माध्यम से किया जाएगा।
🏆 चयन प्रक्रिया
सबसे पहले सभी आवेदनों की प्रारंभिक पात्रता जांच होगी। किसी पद पर 10 से अधिक आवेदन आने पर Objective Screening Score के आधार पर Shortlisting की जाएगी। Shortlist हुए उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview के दिन Document Verification किया जाएगा और अंत में Personal Interview के आधार पर अंतिम चयन होगा।
🔗 आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं और Opportunities > Recruitment Notice में Advertisement No. 2026/1 के सामने Apply लिंक पर Click करें। Valid Email ID और Mobile Number से Registration करें और Login Credentials प्राप्त करें। Application Form में सभी Personal, Educational और Professional जानकारी सावधानी से भरें। Photo, Signature और सभी Certificates PDF Format में Upload करें। Online Payment करें और Form Submit करके Printout अपने पास रखें।
आवश्यक Documents: MBBS, MD/MS/DM/MCh Degree और Marksheets, Teaching Experience Certificate, Research Publications List, Category Certificate (यदि लागू हो), Date of Birth Proof, Registration Certificate
🌐 महत्वपूर्ण लिंक
Official Website – aiimspatna.edu.in
Apply Online – aiimspatna.edu.in/advertisement
Official Notification PDF – api.aiimspatna.edu.in
Email – director-gmcjnd.dmer@hry.gov.in
अधिक जानकारी के लिए – SarkariResultShine.com पर विजिट करें

